अंगूठा सत्यापन नहीं होने से 111 किसानों का भुगतान अटका

Updated:
विज्ञापन
अंगूठा सत्यापन नहीं होने से 111 किसानों का भुगतान अटका

अंगूठा सत्यापन नहीं होने से 111 किसानों का भुगतान अटका

विज्ञापन

दिनेश गुप्ता, रमना प्रखंड में धान अधिप्राप्ति के बावजूद तकनीकी खामियों ने किसानों की कमर तोड़ दी है. ऑनलाइन अंगूठा सत्यापन नहीं होने के कारण क्षेत्र के 111 किसानों का भुगतान पिछले दो महीनों से लटका हुआ है. आलम यह है कि करीब 13 हजार क्विंटल धान का पैसा बकाया होने से किसानों में आक्रोश है. किसान अपने ही पैसों के लिए पैक्स और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को विवश हैं. पैक्स के माध्यम से 15 दिसंबर से 3 जनवरी तक धान की खरीदारी की गयी थी और कुल 125 किसानों से धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित था. पैक्स अध्यक्ष जय ललिता देवी ने बताया कि इनमें से मात्र 14 किसानों का ही अंगूठा सत्यापन सफल हो सका, जिसके आधार पर लगभग 1800 क्विंटल धान की खरीद की गयी. शेष 111 किसानों का डेटा ऑनलाइन सिस्टम में अंगूठा नहीं लग पाने के कारण अधर में है. भुगतान नहीं होने से किसानों के सामने घर चलाने और अगली फसल के लिए पूंजी जुटाने का संकट खड़ा हो गया है. किसान रामलखन सिंह, कुमारी चंचला, संतोष साह, सूर्यदेव पांडे, साकेत कुमार सिंह, दिवाकर सिंह, मनोज गुप्ता समेत दर्जनों किसानों ने कहा कि धान बेचने के दो माह बाद भी राशि नहीं मिली है, जिसके कारण वे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं. किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द तकनीकी समस्या दूर कर भुगतान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे. किसानों का कहना हैं कि जब भी वे पैक्स या कार्यालय जाते हैं, तो अंगूठा सत्यापन नहीं होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जाता है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola