ePaper

अनुशासनहीनता पर भंडरिया के पंचायत सचिव निलंबित

Updated at : 31 Dec 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
अनुशासनहीनता पर भंडरिया के पंचायत सचिव निलंबित

बिना सूचना आठ दिनों से गायब थे पंचायत सचिव

विज्ञापन

बिना सूचना आठ दिनों से गायब थे पंचायत सचिव

प्रतिनिधि, गढ़वा

उपायुक्त के आदेश पर अनुशासनहीनता और कार्य में लापरवाही बरतने पर भंडरिया प्रखंड के पंचायत सचिव परमा राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. बता दें कि 27 दिसंबर 2025 को उपायुक्त ने भंडरिया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान पंचायत सचिव परमा राम कार्यालय से गायब थे. जांच के बाद यह सामने आया कि वह पिछले आठ दिनों से लगातार कार्यालय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि पंचायत सचिव अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र (भंडरिया) में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने की बजाय किसी अन्य स्थान से उपस्थिति बना रहे थे. उपायुक्त ने इस मामले में 29 दिसंबर को पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा था. 30 दिसंबर को जमा किये गये जवाब को उपायुक्त ने असंतोषजनक और निराधार पाया, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गयी. निलंबन की अवधि के दौरान परमा राम का मुख्यालय प्रखंड कार्यालय केतार निर्धारित किया गया है. निलंबन काल में उन्हें नियम 96 के तहत केवल जीवन-यापन भत्ता देय होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola