पलामू सांसद ने रेलमंत्री से मुलाकात कर रखी कई मांगें

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
पलामू सांसद ने रेलमंत्री से मुलाकात कर रखी कई मांगें

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नयी दिल्ली स्थित संसद भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की.

विज्ञापन

गढ़वा. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नयी दिल्ली स्थित संसद भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण मांग को पूर्ण कराने का अनुरोध किया. सांसद ने मंत्री से कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के लंबित रहने के कारण इस क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. एक परियोजना गया-शेरघाटी इमामगंज-डालटनगंज रेलवे लाइन के निर्माण से संबंधित है और दूसरी परियोजना बरवाडीह-चिरमीरी अंबिकापुर तक रेल लाइन निर्माण से संबंधित है. दोनों रेल परियोजना में एक समानता है और वह यह है कि कई किलोमीटर तक दोनों परियोजनाओं में रेलवे लाइन का निर्माण हो चुका है. इन दोनों रेल परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च भी हो चुके हैं, लेकिन वर्षों से इस पर कार्य होना बंद है. उन्होंने गया-शेरघाटी इमामगंज-डालटनगंज नयी रेलवे लाइन परियोजना का शीघ्र कार्यान्वयन करने, बरवाडीह चिरिमिरी अंबिकापुर नयी रेलवे लाइन का शीघ्र कार्यान्वयन करने, वंदे भारत ट्रेन जो टाटानगर-वाराणसी तक के लिए प्रारंभ होनेवाली है, उसे वाया डालटनगंज, गढ़वा रोड़ होकर चलाने, पटना-सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस एवं रांची चोपन एक्सप्रेस (वाया लोहरदगा सप्ताह मे तीन दिन) का मेराल रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने. त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस को पुनः प्रारम्भ करने, रांची से नई दिल्ली के लिये प्रतिदिन ट्रेन चलाने, गढ़वा टाउन स्टेशन से गढ़वा रोड़ वाया डालटनगंज, लोहरदगा होते हुए रांची तक प्रतिदिन शाम-सुबह नयी ट्रेन चलाने, रांची से वाया डालटनगंज, गढ़वा रोड़ होते हुए अयोध्या तक नयी ट्रेन का परिचालन शुरू करने, गरीब रथ ट्रेन का ठहराव मोहम्मदगंज एवं अलीगढ़ जंक्शन स्टेशन पर करने, रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन जो रांची से वाराणसी तक चलती है, उसे गोरखपुर तक विस्तार करने, हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस का विस्तार मुंबई तक करने, पलामू एक्सप्रेस ट्रेन का रजहरा स्टेशन पर ठहराव देने, रांची से वाया डालटनगंज होकर गोरखपुर तक एक नयी ट्रेन चलाने, रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या अत्यधिक होने के कारण लोगों को यात्रा करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए यात्रियों की संख्या को देखते हुए फस्ट एसी चेयर कार एवं तीन सामान्य कोच की संख्या बढ़ाने, गढ़वा रोड एवं डालटनगंज रेलवे स्टेशनों पर रेक प्वाइंट डालटनगंज गुड्स शेड का अधिक उपयोग हो रहा है, इसे और विकसित करने, गढ़वा रोड स्टेशन को 2017 में अधिसूचित किया गया था. इसे मांग की कमी के कारण बाद में निरस्त कर दिया गया. इसे पुनः उपयोग में लाने के लिए आवश्यक उपाय उठाने आदि की मांग रखी. सांसद श्रीराम ने बताया कि रेल मंत्री ने उपरोक्त मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया तथा इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उम्मीद है कि बहुत जल्द उक्त मांग पूर्ण होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola