ePaper

मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन

Updated at : 18 Jan 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन

मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन

विज्ञापन

छतरपुर. नगर पंचायत क्षेत्र के करमा कला सूर्य मंदिर के परिसर में रविवार को तैलिक साहू समाज का प्रखंड स्तरीय मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ.इसकी अध्यक्षता समाज के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की. समारोह के दौरान प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत स्तर कमेटी गठन कर समाज के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक जागरूक करना, समाज को संगठित करने सहित समाज से जुड़े कई समस्या समाधान पर चर्चा की गयी. समाज ने सर्वसम्मति से प्रखंड क्षेत्र में भामाशाह भवन बनाने का निर्णय लिया. मंच संचालन जितेंद्र कुमार गुप्ता ने किया. मौके पर डॉ मुरली प्रसाद गुप्ता, भारत साह, गोकुल प्रसाद, सुमन गुप्ता, मुरली गुप्ता, मुकेश साव, लव गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola