लायंस क्लब ऑफ ऑसम के अध्यक्ष बने उमेश

Updated:
विज्ञापन
लायंस क्लब ऑफ ऑसम के अध्यक्ष बने उमेश

लायंस क्लब ऑफ ऑसम के अध्यक्ष बने उमेश

विज्ञापन

गढ़वा. लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की बैठक उप-जिलापाल कंचन साहू के आवास पर रविवार को क्लब के अध्यक्ष डॉ असजद अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नये पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से उमेश अग्रवाल को अध्यक्ष, विश्वास शर्मा को सचिव व ज्योति प्रकाश केसरी को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा क्लब के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया, जो आगामी सत्र में संगठन को नयी दिशा देंगे. चुने गये पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के रूप में राकेश पाल, अरुण सोनी, सुशील कुमार के चुना गया है. सह सचिव मनोज कश्यप, कोषाध्यक्ष ज्योति प्रकाश केसरी, सह कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, लियो एडवाइजर उपेंद्र कुमार, टेलट्विस्टर पूनमचंद कांस्यकार को बनाया गया है. बैठक के दौरान क्लब के वर्तमान अध्यक्ष डॉ असजद अंसारी ने कहा कि नयी टीम के नेतृत्व में क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय भूमिका निभायेगा व जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देगा. इस अवसर पर उपजिलापाल कंचन साहू, उपेंद्र कुमार, अनिल सोनी, राकेश पाल, परेश तिवारी, सरोज सिंह, विश्वास शर्मा, मनोज कश्यप, ज्योति प्रकाश, अरुण सोनी, उमेश अग्रवाल, सुशील कुमार, लखन सर्राफ, देवेन्द्र गुप्ता, पूनमचंद कांस्यकार, संतोष कुमार, पिंटू सहित लियो क्लब के राहुल साहू, अमन केसरी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola