ePaper

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत ,दो घायल

Updated at : 18 Oct 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत ,दो घायल

रंका-चिनिया मुख्य मार्ग पर बरवाडीह गांव के पास हुआ हादसा

विज्ञापन

रंका-चिनिया मुख्य मार्ग पर बरवाडीह गांव के पास हुआ हादसा प्रतिनिधि, रंका रंका-चिनिया मुख्य मार्ग पर बरवाडीह गांव के समीप तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार राजेंद्र सिंह (26) की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि प्रबल सिंह और चंदु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक राजेंद्र सिंह चिनिया थाना क्षेत्र के हेताड़कला का रहने वाला था. वहीं घायल प्रबल सिंह व चंदु सिंह छतैलिया (चिनिया) के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार मृतक राजेंद्र सिंह, घायल प्रबल सिंह व चंदु सिंह एक बाइक पर सवार होकर रंका से अपने घर वापस आ रहे थे. इसी क्रम में तीनों सामने से आ रही तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गये. इसमें राजेंद्र सिंह की मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना की सूचना मिलने थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रंका अस्पताल भेजवाया व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. घायल प्रबल सिंह व चंदु सिंह की हालत गंभीर है. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola