ePaper

ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, आठ घायल

Updated at : 05 Nov 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, आठ घायल

ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, आठ घायल

विज्ञापन

रंका. रंका थाना क्षेत्र के बरवाहा के पास बुधवार को ऑटो पलटने से घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि आठ लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान चैनपुर थाना के पचलेवा निवासी भोला यादव (65) के रूप में हुई है. वहीं बालकिशुन यादव व अजय यादव के हाथ टूट गया है. जबकि पोती नैंसी कुमारी (7 वर्ष), विशुनदेव यादव सहित छह लोग घायल हो गये हैं. घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतक के परिजनों ने थाना में बिना सूचना दिये शव को आनन-फानन अपने साथ गये. घटना के संबंध में घायल बालकिशुन यादव ने बताया कि वे लोग पचलेवा से ऑटो रिजर्व कर नतीनी के अन्नप्राशन में अपनी बेटी घर कुदरूम जा रहे थे. इसी क्रम में बरवाहा मोड़ के पास पहुंचने पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. इसमें भोला यादव की मौत घटनास्थल पर हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola