अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, छह घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 May 2024 8:32 PM
अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, छह घायल
शनिवार को अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. वही आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया. शनिवार को बंशीधर नगर गढ़वा राष्ट्रीय राज मार्ग-75 पर सीरियाटागर गांव के समीप स्कार्पियो के धक्के से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गयी. वही एक अन्य युवक घायल हो गया. घटना के बाद स्कार्पियो चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया. मृतक रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द निवासी लालजी राम का 16 वर्षीय पुत्र पवन कुमार है. वहीं बिहार के डिहरी ऑन सोन निवासी मुन्ना राम का 14 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार घायल हो गया है. दूसरी घटना स्टेशन रोड में घटी, जहा ट्रेन पकड़ने जा रहे तीन लोग बाइक से गिर कर घायल हो गये. तीसरा घटना बंशीधर नगर भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप हुई. वहां चक्कर आने से बाइक सवार खरौंधी थाना क्षेत्र के मझिगावा गांव निवासी नियाजुदीन अंसारी की पत्नी फातमा खातून गिर कर घायल हो गयी. उधर बंशीधर नगर गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर महदेईया ग्राम के समीप बाइक दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. दोनो का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया. घटना में घायल होने वालो में थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी संतोष राम का पुत्र अशोक कुमार तथा राज कुमार की पुत्री सोनी कुमारी शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










