दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 08 Feb 2026 8:45 PM
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
गढ़वा. पलामू के संखा फोरलेन पर रविवार को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान मंझिआव थाना क्षेत्र के करुई गांव निवासी प्रदीप सिंह (55 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं घायल पांडू थाना क्षेत्र के डाला गांव निवासी विनोद सिंह को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा किसी काम से गये हुए थे. इसी क्रम में संखा फोरलेन पर विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार से उनकी टक्कर हो गयी. इस घटना में प्रदीप सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्रदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य प्रशिक्षण के लिए भेज दिया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










