दूसरे व अंतिम दिन छह ने भरा पर्चा, कुल 28 प्रत्याशी मैदान में

Updated at : 27 Feb 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे व अंतिम दिन छह ने भरा पर्चा, कुल 28 प्रत्याशी मैदान में

दूसरे व अंतिम दिन छह ने भरा पर्चा, कुल 28 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर गुरुवार को विभिन्न पदों के लिए छह और प्रत्याशियों ने नामांकन किया. गुरुवार को नामांकन का दूसरा व अंतिम दिन था. अब तक विभिन्न पदों के लिए कुल 28 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. शुक्रवार को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है. इस दिन नाम वापसी और अंतिम रूप से प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह, सतीश कुमार मिश्रा एवं परवेज आलम करेंगे. अंतिम दिन इन्होंने किया नामांकन नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को जिन छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, उनमें महासचिव पद के सरकारी अधिवक्ता परेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष पद के लिए धीरेंद्र चौबे एवं दीपक कुमार, सचिव वन के लऐ संजय कुमार भारती तथा कार्यकारिणी के लिए विकास कुमार पांडेय एवं परमानंद कच्छप का नाम शामिल है. निर्वतमान महासचिव को तीन लोग देंगे चुनौती अधिवक्ता संघ के तीन बार से महासचिव रहे मृत्यंजय तिवारी को इस बार तीन लोग चुनौती देते दिख रहे हैं. इनमें सरकारी अधिवक्ता परेश तिवारी, जितेंद्र कुमार व शशिमणि पांडेय का नाम शामिल है. नामांकन के बाद परेश तिवारी ने कहा कि उन्हें आशीर्वाद मिलता है तो वह संघ को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे. वहीं निर्वतमान महासचिव मृत्यंजय तिवारी ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में जो कार्य किया है वह कहने नहीं बल्कि देखने की चीज है. संघ को मजबूत बनाने और अधिवक्ताओं के हित में उनके द्वारा किये गये कार्य के आधार पर उन्हें अधिवक्ताओं का आशीर्वाद फिर मिलेगा. अब तक नामांकन करने वाले संघ के विभिन्न पदों के लिए अब तक जिन्होंने नामांकन किया, उनमें अध्यक्ष पद के लिए निर्वतमान अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा एवं भृगुनाथ चौबे, महासचिव पद के लऐ मृत्युंजय तिवारी, परेश तिवारी, जितेंद्र कुमार एवं शशिमणि पांडेय, उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार, दीपक कुमार, देवेंद्र प्रजापति, धीरेंद्र चौबे, जितेंद्र तिवारी एवं सच्चितानंद शुक्ला, कोषाध्यक्ष के लिए अवध किशोर चौबे एवं गरीबुल्लाह अंसारी, सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए पंचम सिंह एवं रविशंकर प्रसाद, संयुक्त सचिव-वन के लिए देवदत्त चौबे, ओमप्रकाश चौबे एवं संजय कुमार भारती, संयुक्त सचिव-टू के लिए प्रवीण कुमार पांडेय, संतोष कुमार एवं सोमनाथ विश्वकर्मा का नाम शामिल है. जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए अमरेंद्र कुमार, कृष्णा कुमार मेहता, परमानंद कच्छप, राजीव कुमार पांडेय, सत्यनारायण सिन्हा एवं विकास कुमार पांडेय ने नामांकन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola