नदी पर अतिक्रमण के आरोप में 80 लोगों को नोटिस

Updated:
विज्ञापन
नदी पर अतिक्रमण के आरोप में 80 लोगों को नोटिस

नदी पर अतिक्रमण के आरोप में 80 लोगों को नोटिस

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने “आपन सरस्वतिया” अभियान की शुरुआत होते ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. एसडीएम ने गढ़वा अंचल अधिकारी द्वारा पूर्व में कराये गये सर्वेक्षण और स्थानीय लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर करीब 80 लोगों को नोटिस भेजा है. नोटिस में संबंधित लोगों से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने नदी के प्रवाह क्षेत्र को बाधित किया. सभी को अपना पक्ष रखने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है. गढ़वा बाजार, उंचरी, सोनपुरवा, नगवां, दिपुआं, जोबरइया और पिपरा कला क्षेत्र के लोगों को नोटिस भेजा गया है. एसडीएम ने कहा कि यदि स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी, तो धीरे-धीरे नदी भूमि पर कब्जे की प्रवृत्ति बढ़ती जायेगी और नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा. उन्होंने कहा कि नदी की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए आगे भी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola