अधिक कीमत पर किताब बेचने पर सेंट पॉल स्कूल को नोटिस

Updated:
विज्ञापन
अधिक कीमत पर किताब बेचने पर सेंट पॉल स्कूल को नोटिस

एसडीएम ने नोटिस जारी कर पक्ष रखने का दिया निर्देश

विज्ञापन

एसडीएम ने नोटिस जारी कर पक्ष रखने का दिया निर्देश प्रतिनिधि. गढ़वा शहर के चिनिया रोड स्थित सेंट पॉल स्कूल द्वारा पुस्तकों को मुद्रित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक कीमत पर बेचने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद एसडीएम संजय कुमार ने विद्यालय प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से कई अभिभावकों ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी थी कि स्कूल परिसर में ही काउंटर लगाकर किताबें बेची जा रही हैं और उन पर अंकित मूल्य से अधिक राशि वसूली जा रही है. इसके अलावा, एसडीओ को सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस अनियमितता की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा करायी गयी प्रारंभिक जांच में एमआरपी से अधिक वसूली के प्रमाण मिले, जिसके बाद विद्यालय को नोटिस भेजा गया है. एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान द्वारा अभिभावकों का आर्थिक शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. यदि जांच में अनियमितता की पुष्टि पूरी तरह हो जाती है, तो नियमानुसार विद्यालय के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola