ePaper

पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Updated at : 15 Nov 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

गढ़वा. सदर एसडीएम–सह निर्वाचन निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संजय कुमार ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ सुपरवाइजर्स के साथ बैठक कर मतदाता सूची के आगामी सघन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की तैयारियों की समीक्षा की. बैठक का मुख्य उद्देश्य सुपरवाइज़र्स द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ से निर्धारित समय पर कार्य लेना, उन्हें उचित मार्गदर्शन देना एवं तकनीकी सहायता सुनिश्चित करना था. एसडीएम ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों या सुपरवाइजर्स की कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं पायी जायेगी, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि जिन बीएलओ का प्रदर्शन अत्यंत खराब है और जिन्होंने पिछले 20 दिनों में कोई कार्य नहीं किया है, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जा रही है. बैठक में मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग कार्य की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गयी. इस दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी गढ़वा सफी आलम, रंका के एईआरओ शुभम बेला टोपनो, विभिन्न बीएलओ सुपरवाइज़र्स, कार्यालय कर्मी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola