ePaper

गढ़वा जिले के ज्यादातर 108 एंबुलेंस जर्जर

Updated at : 18 May 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा जिले के ज्यादातर 108 एंबुलेंस जर्जर

गढ़वा जिले के ज्यादातर 108 एंबुलेंस जर्जर

विज्ञापन

गढ़वा.

गढ़वा जिले में 108 एम्बुलेंस की स्थिति काफी खराब है. एंबुलेंस के अभाव में मरीजों व उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. एंबुलेंस की जर्जर स्थिति के कारण मरीज को गढ़वा सदर अस्पताल से सीधी रांची ले जाने के बजाय उसे मेदनी नगर में ही छोड़ दिया जाता है. जिले में 108 नंबर वाले कुल 28 एंबुलेंस हैं. इनमें से 12 एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण लंबे समय से सेवा से बाहर हैं. इसका सीधा असर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है. उधर एक एंबुलेंस गढ़वा मेदिनीनगर मार्ग पर झूरा गांव के पास जर्जर स्थिति में सड़क के किनारे खड़ी है. इसके अलावे गढ़वा से रेफर मरीजों को पलामू ले जाने के क्रम में रास्ते में ही एंबुलेंस खराब हो जाती है. इस कारण मरीजों को स्थिति और गंभीर हो जाती है. कई बार मरीजों व उनके परिजनों को बीच रास्ते में घंटों फंसे रहना पड़ता है.

एजेंसी कोई पहल नहीं कर रही : एंबुलेंसों को दुरुस्त करने के लिए इसका संचालन करने वाली एजेंसी सम्मान फाउंडेशन ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की है. एंबुलेंस की कमी के कारण मरीजों को ससमय यह सेवा नहीं मिल पा रही है. वहीं जिन मरीजों को बड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस मिल जा रही है, उन्हें भी भरोसा नहीं है कि उसके मरीज अस्पताल तक पहुंच पायेंगे.

दुरुस्त व सुचारु करने की मांग : स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द एंबुलेंस सेवा को दुरुस्त व सुचारु कर लोगों को इसकी सेवा उपलब्ध करायी जाये, ताकि मरीजों की जान बच सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY

लेखक के बारे में

By SANJAY

SANJAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola