ePaper

विकास की एक ईंट भी नहीं रख पाये विधायक, वसूली गैंग को कर दिया तैनात : मिथिलेश

Updated at : 09 Feb 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
विकास की एक ईंट भी नहीं रख पाये विधायक, वसूली गैंग को कर दिया तैनात : मिथिलेश

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथिलेश विधायक पर साधा निशाना

विज्ञापन

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथिलेश विधायक पर साधा निशाना प्रतिनिधि, गढ़वा झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर तीखा हमला बोला है. सोमवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि गढ़व के विधायक पिछले सवा साल से विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं रख पाये हैं और उनका वसूली गैंग सक्रिय हो गया है. रिंकु तिवारी को वसूली गैंग का सरगना बनाया गया है. अब चुनाव आते ही विधायक अचानक जनता के बीच प्रकट होकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सवा साल पहले गढ़वा की जनता ने सत्येंद्र नाथ तिवारी को इस उम्मीद के साथ विधायक चुना था कि क्षेत्र का बेहतर विकास होगा, लेकिन कुछ नहीं हुआ. उनका पूरा समय सिर्फ गाली-गलौज करने, वसूली करवाने और उनके स्वतंत्रता सेनानी पिता पर कीचड़ उछालने में बीता है. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मैंने गढ़वा को एक विकसित जिला बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, जिसके चलते पूरे झारखंड में गढ़वा के विकास की चर्चा होने लगी थी, लेकिन पिछले चुनाव में जनता ने बदलाव के नाम पर विधायक चुना. आज स्थिति यह है कि गढ़वा में विकास कार्य ठप पड़े हैं. मिथिलेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि विधायक के प्रतिनिधि रिंकू तिवारी क्षेत्र में वसूली के सरगना बने हुए हैं और अवैध वसूली कर पैसा विधायक तक पहुंचाते हैं. उन्होंने झामुमो समर्थित प्रत्याशी संतोष केसरी का समर्थन करते हुए कहा कि संतोष केसरी ने 12 वर्षों तक गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र की सेवा की है और कई विकास कार्य कराये हैं. जो काम अधूरे रह गये हैं, उन्हें आने वाले समय में पूरा किया जायेगा. मौके पर जिला अध्यक्ष शंभू राम, सचिव मो शरीफ अंसारी, मनोज ठाकुर, परेश तिवारी, जवाहर पासवान, अशर्फी राम, रेखा चौबे, चंदन जायसवाल, राजेश गुप्ता, पंचम सोनी, दिव्य प्रकाश केसरी, नीलू खान, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola