गोविंद उवि के मैदान में 21 को होगा सामूहिक योग

Updated at : 18 Jun 2024 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
गोविंद उवि के मैदान में 21 को होगा सामूहिक योग

गोविंद उवि के मैदान में 21 को होगा सामूहिक योग

विज्ञापन

पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला इकाई गढ़वा की एक बैठक मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर स्थित योग कक्षा में जिला प्रभारी नागेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें 21 जून को 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने पर चर्चा की गयी. श्री तिवारी ने बताया कि विचार-विमर्श के बाद राजकीयकृत गोविंद उच्च विद्यालय गढ़वा के मैदान में 21 जून को प्रातः 5:00 से 7:00 बजे तक जिला प्रशासन के साथ मिलकर सामूहिक योग कराने का निर्णय लिया गया है. इसके पूर्व 19 तथा 20 जून को उक्त मैदान में योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया जायेगा. सफल रूप से इसके संचालन को लेकर समिति के सदस्यों के बीच दायित्व का बंटवारा किया गया. बैठक में सभी वर्ग के लोगों से योग दिवस के इस मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गयी. बैठक में संतोष पांडेय, सुशील केसरी, उपकार गुप्ता, श्रवण कुमार, शिवनारायण यादव, गोपाल मिश्रा, सूर्यदेव दुबे, दिलीप कुमार तिवारी व सत्य नारायण दुबे शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola