ePaper

विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति व सास-ससुर फरार

Updated at : 29 Sep 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति व सास-ससुर फरार

रक्सी गांव के मदरसा मोड़ के पास स्थिति में मिला शव

विज्ञापन

रक्सी गांव के मदरसा मोड़ के पास स्थिति में मिला शव प्रतिनिधि, रमकंडा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के रक्सी गांव में रविवार की देर रात गांव के नूंनगाछ टोला निवासी अरमान खान की 25 वर्षीय पत्नी रबीना बीबी का शव संदिग्ध उसके घर से लगभग 200 मीटर दूर, मदरसा मोड़ के पास स्थित एक कुंए मिला. शव के गले पर रस्सी के निशान भी थे, जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका जतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही एसआइ राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतिका के पिता इसराइल अंसारी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि करीब दस वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शादी अरमान खान से हुई थी. प्रारंभिक समय सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति अरमान, सास शायरा बीबी और ससुर गुलाम सरवर खान द्वारा बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा. पिता के अनुसार अरमान खान की दूसरी शादी के बाद स्थिति और बिगड़ गई और इसके बाद तीनों ने मिलकर रबीना की गला घोंटकर हत्या की और शव कुंए के पास फेंक दिया. घटना के बाद आरोपी पति, सास और ससुर घर से फरार हैं. पुलिस ने मृतिका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola