मनीष त्रिपाठी एक जून को श्री बंशीधर नगर आयेंगे

मनीष त्रिपाठी एक जून को श्री बंशीधर नगर आयेंगे
अयोध्या श्रीरामलला के वस्त्र की डिजाइन करनेवाले ख्यातिप्राप्त वस्त्र डिजाइनर मनीष त्रिपाठी आगामी एक जून को श्रीबंशीधर नगर आयेंगे. श्री बंशीधर मंदिर न्यास समिति के ट्रस्टी राजेश प्रताप देव और ट्रस्ट के सलाहकार श्रीकांत मिश्र ने बताया कि श्री त्रिपाठी एक जून को नयी दिल्ली से बनारस होते हुए दोपहर बाद यहां पहुचेंगे. उसी दिन श्री बंशीधर मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद वह ट्रस्ट के लोगों के साथ मिलकर श्री राधा बंशीधरजी के वस्त्रों की रूपरेखा तैयार करेंगे. उन्होंने बताया कि इस दौरान वह परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करेंगे और उसी दिन बनारस के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. श्री देव ने बताया कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व वस्त्रों की डिजाइन तैयार कर ली जायेगी और जन्माष्टमी के दिन से श्री राधा बंशीधर जी नये आकर्षक परिधान में नजर आयेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










