ePaper

छठ छाटों पर टेंट व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें

Updated at : 19 Oct 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
छठ छाटों पर टेंट व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें

विधायक ने छठ के आयोजन को लेकर सतबहिनी झरना का किया निरीक्षण

विज्ञापन

विधायक ने छठ के आयोजन को लेकर सतबहिनी झरना का किया निरीक्षण प्रतिनिधि, कांडी विश्रामपुर क्षेत्र के विधायक सह सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह ने छठ महापर्व को लेकर सतबहिनी झरना का निरीक्षण किया. इसके साथ ही उन्होंने समिति के लोगों के साथ बैठक भी की. विधायक ने सतबहिनी झरना में छठ महापर्व के आयोजन को लेकर चर्चा भी की. विधायक ने सभी घाटों की साफ सफाई, मेला मैदान व छठ घाटों पर टेंट की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी सहित पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने नदी में अर्घ प्रदान करने व स्नान करने के लिए जानेवाले श्रद्धालु व व्रतियों के लिए एक अतिरिक्त और अस्थायी सीढ़ी का निर्माण कराने को भी कहा. साथ ही छठ के दौरान यहां पर्याप्त संख्या में पुलिस की तैनाती करने को लेकर भी बैठक में चर्चा की गयी. समिति के वॉलेंटियर को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाने का निर्णय लिया गया. मौके पर सचिव मुरलीधर मिश्र, विधायक प्रतिनिधि अतीस सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सिंह, विभूति नारायण द्विवेदी, नवल किशोर तिवारी, असर्फी सिंह, धनंजय सिंह, निरंजन सिंह, अखिलेश सिंह, ध्रुव कुमार पांडेय, बटेश्वर सिंह, विनोद कुमार सिंह, शंभु नाथ सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, रघुनंदन राम, रमेश तिवारी, कृष्णा शर्मा, जय कृष्ण विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, देवी दयाल राम, सुखदेव साव, जयकिशुन राम, अखिलेश प्रसाद गुप्ता, राम ध्यान साव, दिलीप कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola