भवनाथपुर में पागल कुत्ते का आतंक, दो दिन में 20 लोगों को काटा

Updated:
विज्ञापन
भवनाथपुर में पागल कुत्ते का आतंक, दो दिन में 20 लोगों को काटा

भवनाथपुर में पागल कुत्ते का आतंक, दो दिन में 20 लोगों को काटा

विज्ञापन

भवनाथपुर (गढ़वा) अरसली उत्तरी पंचायत में पिछले 48 घंटों से एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है. पागल कुत्ते के हमले में अब तक 20 से अधिक ग्रामीण घायल हो चुके हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. स्थिति यह है कि लोग लाठी-डंडा लेकर घरों से बाहर निकल रहे हैं और बच्चों को घर के अंदर कैद कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, पागल कुत्ता मुख्य रूर से पंचायत के झुमरी, अरसली के खडार टोला और मस्जिद टोला में घूम-घूम कर लोगों को अपना शिकार बना रहा है. मंगलवार और बुधवार को कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों, पैदल चल रहे राहगीरों और काम में जुटी महिलाओं पर अचानक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. कुत्ता मवेशियों को भी निशाना बना रहा है. कुत्ते के हमले में घायलों में मुख्य रूप से आतिश विश्वकर्मा, शकुंती देवी, जीतू उरांव, शालू कुमारी, रमेश प्रसाद, सबेरा खातून, अनिल यादव, भोला प्रसाद और सुमन देवी शामिल हैं. वहीं, रेयाज अंसारी की गाय को भी कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया है. पागल कुत्ते के बढ़ते आतंक को देखते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने एकजुट होकर उसे घेरने और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ता चकमा देकर भागने में सफल रहा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola