झारखंड : प्रेमिका को लेकर अपने घर पहुंचा प्रेमी फरार, घरवालों ने रखने से किया इनकार

Updated at : 16 Nov 2023 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : प्रेमिका को लेकर अपने घर पहुंचा प्रेमी फरार, घरवालों ने रखने से किया इनकार

रानी ने बताया कि बिहारी यादव के बहन की ससुराल चितविश्राम गांव में है. बिहारी के चितविश्राम अपनी बहन के घर आने-जाने के क्रम में उसकी दोस्ती हो गयी.

विज्ञापन

गढ़वा : एक शादीशुदा महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी. वहीं प्रेमी के घरवालों ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया. इसके बावजूद वह महिला प्रेमी के घर के दरवाजे पर दो दिन से भूखी-प्यासी बैठी रही. इधर परिवार का तेवर देखते हुए प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया. यह मामला रंका थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव का है. महिला का प्रेमी सोनपुरवा गांव निवासी संजय यादव का पुत्र बिहारी यादव है. जबकि उसके घर धरना दे रही प्रेमिका रानी ने बताया कि वह नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव की रहने वाली है. उसने बताया कि एक वर्ष पहले उसकी शादी मेराल थाना के टेटुका गांव निवासी राजू चंद्रवंशी के साथ हुई थी. इसी बीच उसका बिहारी यादव के साथ प्रेम हो गया.

रानी ने बताया कि बिहारी यादव के बहन की ससुराल चितविश्राम गांव में है. बिहारी के चितविश्राम अपनी बहन के घर आने-जाने के क्रम में उसकी दोस्ती हो गयी. जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी. उसने बताया कि तीन महीने पूर्व बिहारी उसे लेकर जबलपुर (मध्यप्रदेश) चला गया. वहां तीन महीने रहने के बाद वह दीपावली के दिन रानी को लेकर अपने गांव सोनपुरवा पहुंच गया. वहां उसे देख घर वालों ने प्रेमिका को रखने से इनकार कर दिया. इसके बाद बिहारी प्रेमिका रानी को छोड़कर चुपके से फरार हो गया. इसके बाद से प्रेमिका दो दिन तक प्रेमी के दरवाजे पर बैठी रही. लेकिन इसके बाद भी उसकी किसी ने खबर नहीं ली. प्रेमी के घर पनाह नहीं मिलने पर रानी ने थाना पहुंच कर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है. यह मामला यहां चर्चा का विषय है.

Also Read: फेसबुक वाला लव : अमेरिका में जॉब करने वाली महिला से झारखंड के युवक को हुआ प्यार, जानें क्यों लगा ली फांसी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola