गढ़वा के टंडवा मोहल्ले में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के टंडवा मोहल्ले में अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित को रिम्स रेफर किया गया है, इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

गढ़वा के टंडवा मोहल्ले में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर, इलाके में दहशत गढ़वा:गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा मोहल्ला में सोमवार देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक की पहचान टंडवा मोहल्ला निवासी दिलीप सोनी के पुत्र मुन्ना प्रसाद सोनी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने मुन्ना प्रसाद सोनी पर अचानक गोली चला दी. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जाएगा. घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. इस घटना के बाद टंडवा मोहल्ला के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है. गोलीबारी के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है. रिपोर्ट: प्रभाष मिश्रा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola