गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम व सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मी हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम व सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मी हुए सम्मानित

गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम | Prabhat Khabar Network

गढ़वा में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. उपायुक्त ने परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया.

विज्ञापन

गढ़वा : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति गढ़वा के तत्वावधान में मंगलवार को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व, किशोर स्वास्थ्य तथा जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूक करना एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित करना था. कार्यक्रम के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सकों, एएनएम, परिवार नियोजन बी.टी.टी. एवं सहियाओं को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण विषय पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया जिसमें कलाकारों ने छोटे परिवार के महत्व, सुरक्षित मातृत्व और बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल रखने के प्रति लोगों को जागरूक किया.समारोह में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व, किशोर स्वास्थ्य एवं जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश पहुंचाना है.

उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों का प्रभावी समाधान जन-जागरूकता एवं परिवार नियोजन सेवाओं के व्यापक उपयोग से ही संभव है. वहीं सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थायी एवं स्थायी साधनों की विस्तृत जानकारी दी और पात्र दंपत्तियों से स्वास्थ्य विभाग की निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की.उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से इस राष्ट्रीय अभियान को मिशन मोड में सफल बनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) गौरव कुमार ने जिले में चलाए जा रहे परिवार नियोजन और जनसंख्या स्थिरीकरण अभियान पर प्रकाश डाला. कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक सजगता से इस अभियान को पहुंचा रही है जिससे स्वास्थ्य सूचकांकों में काफी सकारात्मक सुधार दर्ज किया गया है.

कार्यक्रम के समापन पर उपायुक्त, सिविल सर्जन एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से परिवार नियोजन जागरूकता रथ एवं जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर सम्मानित होने वालों में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रंका डॉ. असजद अंसारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भवनाथपुर डॉ. दिनेश कुमार, एएनएम इमलान बेक व शिला कुमारी, एफपी-बीटीटी पिंकी कुमारी, उषा कुमारी व वीरेंद्र कुमार मिश्रा तथा सहिया अनिता देवी व सूजनती देवी शामिल रहीं. मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला लेखा प्रबंधक, जिला कार्यक्रम समन्वयक समेत स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola