ePaper

कल्याणपुर में बनेगा भगवान विश्वकर्मा का मंदिर, भूमि पूजन आज

Updated at : 16 Sep 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
कल्याणपुर में बनेगा भगवान विश्वकर्मा का मंदिर, भूमि पूजन आज

कल्याणपुर में बनेगा भगवान विश्वकर्मा का मंदिर, भूमि पूजन आज

विज्ञापन

गढ़वा शहर से सटे कल्याणपुर गांव के गौराटीकर में विश्वकर्मा भगवान का मंदिर बनाया जायेगा. इसे लेकर मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा के दिन भूमि पूजन किया जायेगा. विश्वकर्मा समाज झारखंड प्रदेश इकाई की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष आनंद विश्वकर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा की उपस्थिति में बैठक कर यह निर्णय लिया. यह भी तय हुआ कि 18 सितंबर की रात में भक्ति जागरण कार्यक्रम होगा. आनंद विश्वकर्मा और सुरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि इस समारोह में पलामू प्रमंडल से प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं एवं गढ़वा जिला कमेटी शामिल होंगे. मंदिर निर्माण के लिए गौराटीकर के विश्वकर्मा परिवार ने भूमि दान में दी है. पूरा विश्वकर्मा समाज उनका ऋणी हो गया है. उन्होंने बताया कि गौराटीकर में 2010 में ही मंदिर निर्माण के लिए 1.51 एकड़ जमीन दान में दी गयी थी. इसमें मंदिर निर्माण के लिए पूरी कमेटी प्रयासरत रही है. अब उसका भूमि पूजन कर उसमें मंदिर निर्माण शुरू किया जायेगा. विश्वकर्मा समाज सितंबर-2026 तक इस भव्य मंदिर का निर्माण पूरा करने के लिए संकल्पित है.

ये थे मौजूद : प्रेसवार्ता में पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, स्थानीय कोषाध्यक्ष रघुवीर विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष बीरबल विश्वकर्मा, संयोजक राजमणि विश्वकर्मा, सह संयोजक विमलेश विश्वकर्मा, अजीत कुमार शर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, सदस्य सूरज बलि विश्वकर्मा, ऋषिकेश विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, राम मिलन विश्वकर्मा, विशाल विश्वकर्मा व राम जन्म विश्वकर्मा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola