आयुष चिकित्सालय में मना भगवान धन्वंतरि जयंती
Updated at : 18 Oct 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन

आयुष चिकित्सालय में मना भगवान धन्वंतरि जयंती
विज्ञापन
मेदिनीनगर. शनिवार को चिकित्सा विज्ञान के जनक भगवान धन्वंतरि जयंती मनायी गयी. जिला आयुष चिकित्सालय में जयंती समारोह का आयोजन हुआ. आयुष चिकित्सकों ने भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा अर्चना किया. जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन कारक ने भगवान धन्वंतरि की जयंती के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (धनतेरस) तिथि को अमृत कलश के साथ भगवान धन्वंतरि प्रगट हुए थे. स्वास्थ्य धन के रूप में धनतेरस मनाने का विधान है. यह निरोगी काया की कामना से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि आज का दिन आयुर्वेद और चिकित्सा क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है. लोगों को चाहिए कि भगवान धन्वंतरि की पूजा कर आरोग्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें. मौके पर डीपीएम डॉ एमके मेहता, आयुर्वेद चिकित्सक भोला प्रजापति,डॉ राजीव कुमार, डॉ सोमनाथ चक्रधर, डॉ मुकुंद कुमार निराला सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




