लोजपा ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को दिया समर्थन

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 09 Feb 2026 9:45 PM

विज्ञापन

लोजपा ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को दिया समर्थन

विज्ञापन

गढ़वा. नगर निकाय का चुनाव भले ही दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, लेकिन इसको लेकर विभिन्न दल सक्रिय हो गये हैं. इस क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी ने गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल को अपना समर्थन देने की घोषणा की है. लोजपा जिलाध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने कहा कि वह गठबंधन धर्म का पालन करते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलायेंगे. उन्होंने कहा है कि लोजपा के नीति-सिद्धातों को माननेवाले सभी मतदाता कंचन जायसवाल को अपना समर्थन दें और उनके पक्ष में मतदान करें.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola