जनसेवा में समर्पित व्यक्ति को समर्थन देंगे झामुमो कार्यकर्ता

जनसेवा में समर्पित व्यक्ति को समर्थन देंगे झामुमो कार्यकर्ता
प्रतिनिधि, गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की गतिविधियां तेज हो गयी हैं. इसी क्रम में रविवार को स्थानीय होटल पद्मावती में झामुमो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में वार्ड पार्षद चुनाव को लेकर गहन मंथन हुआ और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पार्टी ऐसे उम्मीदवार को समर्थन देगी, जो जनसेवा में समर्पित हो. झामुमो नेताओं ने कहा कि गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वच्छता, पेयजल, नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइट और गरीबों के कल्याण से जुड़े मुद्दों को लेकर वार्ड स्तर पर मजबूत प्रतिनिधित्व की आवश्यकता है. जनहित के इन मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाने वाला पार्षद ही नगर परिषद को प्रभावी बना सकता है. बैठक में जिला अध्यक्ष शम्भू राम, जिला सचिव शरीफ अंसारी, रेखा चौबे, मनोज ठाकुर, जवाहर पासवान, अशर्फी राम, मेदिनी ख़ान, चंदन जायसवाल, कंचन साहू, दिव्या प्रकाश केशरी, संतोष केशरी, सुरेश जायसवाल, पंचम सोनी, वसीम ख़ान, अनिता दत्त, मिथिलेश झा, मनोज तिवारी, वंदना जायसवाल, जितेंद्र सिन्हा, करीमन बघेल, राजा सिंह, टूनटून दुबे, विवेक सिंह, प्रियम सिंह, मयंक द्विवेदी, शादाब ख़ान, सत्येंद्र पाल, शशिकांत दुबे, चंदन पासवान, अंतु दास, रतन केशरी, नवीन तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, दीनदयाल पासवान, अमरदीप बैठा, जाफ़र ख़ान, रामजी राम, राजू चंद्रवंशी, आनंद दास आदि उपस्थित थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




