जिनकी बदौलत हम चैन की नींद सो रहे, उन्हें सम्मान देना गर्व की बात

Updated at : 18 Jul 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
जिनकी बदौलत हम चैन की नींद सो रहे, उन्हें सम्मान देना गर्व की बात

शहीदों को सम्मान देना गर्व की बात

विज्ञापन

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के मेराल प्रखंड अंतर्गत अटौला बस स्टैंड में स्वतंत्रता सेनानी सह शहीद द्वार का लोकार्पण गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया. मंत्री के निजी कोष से यह द्वार बनाया गया है. विदित हो कि पूर्व के प्रतिनिधियों ने दो बार द्वार का शिलान्यास किया था. लेकिन इसका निर्माण नहीं हो सका था. मंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. जिनकी बदौलत हम आज स्वतंत्र भारत में चैन की नींद सो रहे हैं. उन्हें सम्मान देना बहुत ही गर्व की बात है. यहां अटौला, खोरीडीह व चेचरिया पंचायत वीरों की भूमि है. मंत्री ने कहा कि यह शहीद द्वार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत होगा. मौके पर एसपी दीपक कुमार पांडेय, डीडीसी पशुपति नाथ मिश्रा, सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट नृपेंद्र सिंह व उदय नारायण तिवारी ने भी विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने किया. इन्हें किया गया सम्मानित : इस दौरान मंत्री ने इस क्षेत्र के सभी शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में शहीद स्व. आशीष कुमार तिवारी, स्व. रामपृत ठाकुर, स्वतंत्रता सेनानी स्व. राजेश्वर तिवारी, स्व. बैजनाथ तिवारी, स्व. अमरेश तिवारी, स्व. राजमणि तिवारी, स्व. हलखोरी मिस्त्री, स्व. देवनारायण ठाकुर, स्व. हिरामन ठाकुर, स्व. रामपवन पासवान, स्व. यदुनंदन तिवारी, स्व. देवराज तिवारी, स्व. इंद्रजीत तिवारी आदि के परिजनों अरविंद तिवारी, सनकलिया कुंवर, बृजमोहन ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, ऋषि कुमार तिवारी, विभुती नारायण तिवारी, श्रीकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, हरिवंश तिवारी, सतीश तिवारी, दयानंद तिवारी, सुरेश तिवारी, रमाकांत तिवारी, रामकृष्ण तिवारी, पियुष तिवारी, विजय तिवारी, शंकर शरण तिवारी, शिव कुमार तिवारी, महेंद्र मिस्त्री व मुंद्रिका मिस्त्री शामिल हैं. उपस्थित लोग : मौके पर मेराल बीडीओ जागो महतो, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दीपमाला, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु, ओमप्रकाश गुप्ता, नारद तिवारी, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, मिनहाज, अवधेश कुमार, चेचरिया मुखिया राजेंद्र चौधरी, खोरीडीह मुखिया प्रतिनिधि धर्मराज राम, मिथिलेश दुबे, बबलू तिवारी, सुनील सिंह व प्रिंस पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola