ePaper

मुहर्रम को लेकर इंतजामिया कमेटी का गठन

Updated at : 01 Jul 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम को लेकर इंतजामिया कमेटी का गठन

नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कर्बला मैदान में अंजुमन कमेटी की बैठक हुई.

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर. नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कर्बला मैदान में अंजुमन कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अंजुमन कमेटी के सदर तौहिद खान ने किया.बैठक में आगामी मुहर्रम के मद्देनज़र आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गयी और मुहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन किया गया.सर्वसम्मति से मुहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन किया गया.नवगठित कमेटी में महमूद आलम एवं अरसुदिन ख़ान को संरक्षक बनाया गया वहीं, लाल बाबू खान को कमेटी का सदर, मुराद खान को खजांची, डॉ. शेर मोहम्मद खान को सेक्रेटरी तथा अलाहू खान को नायब सदर की जिम्मेदारी सौंपी गयी.सदर तौहीद ख़ान ने मुहर्रम कमेटी के लोगो को मुबारक वाद दिया. मुहर्रम इंतजामिया कमेटी सदर लालबाबू ख़ान ने कहा कि समाज के लोगों ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ हमें जो जिम्मेवारी सौंपा है, उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ यह संकल्प लिया कि मुहर्रम का आयोजन पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य रूप में संपन्न किया जायेगा. बैठक में सरपरस्त शमीम ख़ान, सदर तौकीर आलम, खुर्शीद ख़ान ,फ़ुल्टून ख़ान, अख्तर ख़ान, अजूबा ख़ान, रागिब ख़ान, सालतीन ख़ान, सहीद ख़ान ,जलील ख़ान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola