ePaper

कार्डधारियों को चिह्नित कर 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करायें: डीसी

Updated at : 06 Oct 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
कार्डधारियों को चिह्नित कर 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करायें: डीसी

डीसी ने की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की

विज्ञापन

डीसी ने की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की प्रतिनिधि, गढ़वा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. इस दौरान डीसी ने मनरेगा योजना अंतर्गत जॉब कार्डधारी को चिन्हित कर नियमानुसार कार्य उपलब्ध कराते हुए 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में जिले के विकास कार्यों को गति देने व आमजन को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक के दौरान आवास योजना, मनरेगा, पंचायती राज, समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. डीसी ने मनरेगा योजना की पूर्णता, एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग ऐप, आधार से आधारित भुगतान एवं मजदूरों का आधार एंट्री, 100 मानव दिवस वाले परिवार, पोटो हो खेल मैदान, बिरसा हरित ग्राम योजना, अस्वीकृत लेन-देन, अबुआ-आवास में निर्गत मास्टर रॉल आदि की समीक्षा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola