अधिकार की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा देता है हूल दिवस

स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव के नगर गढ़ स्थित आवासीय परिसर में सोमवार को हूल दिवस मनाया गया.
श्रीबंशीधर नगर. स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव के नगर गढ़ स्थित आवासीय परिसर में सोमवार को हूल दिवस मनाया गया. इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद सिदो-कान्हू की शहादत को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों और आदिवासी संस्कृति के सम्मान के साथ की गयी. झामुमो के वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सिदो-कान्हू झारखंड की आत्मा हैं. वे न सिर्फ संताल विद्रोह के महानायक थे, बल्कि उन्होंने आदिवासी समाज को ब्रिटिश शासन के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ उठाने की प्रेरणा दी. उन्होंने 1855 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह कर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जो संघर्ष शुरू किया, वह आज भी हमें हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा शुरू से ही शहीदों के सपनों को साकार करने की दिशा में काम कर रहा है. मौके पर झामुमो नेता निर्मल पासवान,कामता प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष अमर नाथ पांडेय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अमर राम, रमेश चंद्रवंशी, प्रदीप राम, मदन सिंह, सूर्यदेव राम, रमना महिला मोर्चा अध्यक्ष रागनी देवी, सीमा देवी, पूजा देवी, पुष्पा देवी, बीडी पांडेय, पप्पू सिंह, दिलेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




