सील अस्पताल का ताला खुलवाने पर गरमायी राजनीति

Updated:
विज्ञापन
सील अस्पताल का ताला खुलवाने पर गरमायी राजनीति

अनियमितताओं के कारण एसडीओ व सिविल सर्जन ने अस्पताल को कराया था सील

विज्ञापन

– अनियमितताओं के कारण एसडीओ व सिविल सर्जन ने अस्पताल को कराया था सील – पूर्व मंत्री ने ताला खुलवाकर अस्पताल को दोबारा शुरू कराया – पूर्व मंत्री ने कहा- अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर एसडीओ ने की कार्रवाई प्रतिनिधि गढ़वा गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित दिव्य कमल हॉस्पिटल को लेकर जिले में राजनीतिक विवाद गहरा गया है. एसडीओ और सिविल सर्जन द्वारा अस्पताल को सील किये जाने के बाद पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा कथित रूप से ताला खुलवाने की घटना के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है. इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे कानून के साथ खिलवाड़ बताया है. जानकारी के अनुसार सदर एसडीओ संजय कुमार ने अनियमितताओं और आवश्यक दस्तावेजों की कमी के आधार पर दिव्य कमल हॉस्पिटल को सील करने का आदेश दिया था. इसके बाद अस्पताल परिसर में ताला लगा दिया गया था. गुरुवार को पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे और ताला खुलवा दिया. इसके बाद अस्पताल को दोबारा चालू करा दिया गया. इस दौरान उन्होंने एसडीओ संजय कुमार पर आरोप लगाया कि वे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्रवाई कर रहे हैं. पूर्व मंत्री के खिलाफ अविलंब मामला दर्ज होः सत्येंद्रनाथ विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि सील अस्पताल का ताला खोलना सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने जैसा है. उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि पूर्व मंत्री पर अविलंब मामला दर्ज किया जाये. विधायक ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि कानून से ऊपर नहीं है और प्रशासन को निष्पक्षता दिखानी चाहिए.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola