आपसी ईर्ष्या के कारण तेजी से बढ़ रहा हृदय रोगः एसडीएम

शिक्षकों की निःशुल्क ह्रदय जांच की गयी
शिक्षकों की निःशुल्क ह्रदय जांच की गयी प्रतिनिधि गढ़वा गढ़वा. विश्व हृदय दिवस के अवसर पर प्रभात मेडिकल सेंटर गढ़वा में शिक्षकों के लिए निःशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंचे और अपनी जांच करवायी. उद्घाटन समारोह में एसडीएम संजय कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक डीपी सिंह, महेंद्रधर दुबे, डॉ. रमेश चंचल, पारस तिवारी, सूचित नारायण लाल, बलराम तिवारी, दिलीप कश्यप, प्रभात मेडिकल सेंटर के संस्थापक प्रभात कुमार और अलखनाथ पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि पहले लोग दिल से साफ रहते थे और समाज की भलाई को प्राथमिकता देते थे, इसलिए उनका हृदय मजबूत होता था. उन्होंने बताया कि आज भौतिकवाद और आपसी ईर्ष्या के कारण हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा हृदय को मजबूत बनाती है, और जब हम समाज और राष्ट्र के लिए कुछ बेहतर करने की सोचते हैं, तो हमारा हृदय भी मजबूत होता है. प्रभात मेडिकल सेंटर के एमडी एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज प्रभात ने कहा कि वर्तमान में गंभीर ऑपरेशन बिहार के सासाराम स्थित एनएमसीएच में होते हैं, लेकिन अगले वर्ष गढ़वा में सुपर स्पेशियलिटी हार्ट केयर सेंटर स्थापित कर दिया जायेगा. इससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. कार्यक्रम को अलखनाथ पांडेय, डॉ मुरली प्रसाद गुप्ता, डॉ रमेश चंचल, विनोद पाठक, राजीव रंजन , डॉ रूबी प्रभात डॉ संजय कुमार, डॉ पतंजलि केसरी, डॉ भावनी प्रिया, दिनेश प्रसाद सिंह, कमलेश्वर पांडेय, प्रभात रंजन सिंह, अमित तिवारी, मुकेश ठाकुर, शक्ति कुमार सिंह, बलराम तिवारी, उमाकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




