ऑन व्हील्स शिविर में 222 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

Updated:
विज्ञापन
ऑन व्हील्स शिविर में 222 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

ऑन व्हील्स शिविर में 222 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन

कांडी. रूरल ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एस्टेब्लिशमेंट (आरओएसई) द्वारा गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से संचालित एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के तहत रविवार को शिवपुर पंचायत के मंडरा गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. शिविर में कुल 222 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इनमें 63 नेत्र रोगियों की भी जांच की गयी. जांच के बाद सभी मरीजों को निश्शुल्क दवाएं भी उपलब्ध करायी गयीं. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया. कार्यक्रम में सारनाथ उपाध्याय, उदय उपाध्याय, भीम उपाध्याय, रंजन उपाध्याय, देवंती देवी, सुजान्ती देवी, रामजीत राम, कमला देवी, किरण देवी, बिगु राम, रजली देवी, राजू कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. शिविर में आये सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करायी गयीं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola