विद्युतापूर्ति नियमित करने को लेकर पावर सब स्टेशन का घेराव
Published by :Akarsh Aniket
Published at :18 Jan 2026 9:28 PM (IST)
विज्ञापन

विद्युतापूर्ति नियमित करने को लेकर पावर सब स्टेशन का घेराव
विज्ञापन
ऊंटारी रोड. प्रखंड में बिजली की आपूर्ति नहीं होने से प्रखंड क्षेत्र के 10 गांवों के बिजली उपभोक्ता परेशान हैं. जिला परिषद सदस्य अरविंद सिंह व प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय स्थित पावर सर्विस स्टेशन केंद्र का घेराव किया गया. लोगों ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में स्थित पावर सर्विस स्टेशन से विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है. इस वजह से प्रखंड के सलखनी, सिरहा ,नावाडीह, लहर बंजारी, भदुमा, नौगढ़, शेखडीहा, लूंबा, सतबहिनी सहित कई गांव के लोग पिछले चार साल से परेशान है. इन गांवों में मोहम्मदगंज सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गयी है. नियमित रूप से बिजली आपूर्ति नही होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. लोगों ने विभाग के अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग किया है. घेराव के बाद मांग पत्र सौंपा गया. जिप सदस्य ने दूरभाष पर सहायक अभियंता से बात की. उन्होंने जिप सदस्य को आश्वासन दिया कि एक माह के अंदर ऊंटारी रोड प्रखंड के सभी गांव को विद्युत सब स्टेशन से आपूर्ति चालू कर दी जायेगी. इसके लिए विभागीय स्तर पर सर्वे कर लिया गया है. मौके पर राजेंद्र विश्वकर्मा ,सुनील सिंह, अखिलेश विश्वकर्मा ,रामप्रवेश विश्वकर्मा, पंकज कुमार ,लवकुश गुप्ता ,पारस सोनी ,शंभूनाथ सिंह ,अजय गुप्ता, रामनवमी विश्वकर्मा, वृंदा सिंह ,बालेश्वर सिंह ,विनय मेहता ,सुनील यादव सहित ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




