गायत्री परिवार ने 251 जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

गायत्री परिवार ने 251 जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल
मझिआंव. मझिआंव के चंद्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में गायत्री परिवार ने कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत गायत्री परिवार के जिला संयोजक विनोद पाठक, महिला मंडल की जिला संयोजक श्रीमती शोभा पाठक,जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी,युवा मंडल के जिला संयोजक बीरेंद्र सोनी, समाजसेवी पूर्व प्रधानाध्यापिका सत्या दुबे, शिक्षक शिव प्रसाद एवं शोभा जायसवाल आदि अतिथियों के द्वारा गायत्री महामंत्र के संयुक्त जाप एवं टीका चंदन लगाकर की. इस अवसर पर 251 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. इस अवसर पर जिला संयोजक विनोद पाठक ने गायत्री महामंत्र के महत्व को बताते हुए कहा कि इस महामंत्र को विज्ञान भी मानता है. मौके पर का विचार ठीक है बेचन राम, अशोक चौरसिया,सुनीता चौरसिया,इंगलेश दुबे, अनिल कमलापुरी,रामविलास प्रसाद, शगुन देव सिंह, रानी देवी, अशोक साह, अशोक विश्वकर्मा, बबलू सोनी, सीमा सोनी, कामेश्वर सोनी, लीलावती सोनी, विनय पाठक व गुड्डू पाठक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




