गढ़वा रतन लकड़ा मौत मामला: रात में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे बैंक अधिकारी, ग्रामीणों ने किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर. (AI Image)

प्रतीकात्मक तस्वीर. (AI Image)

गढ़वा जिले में 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मामले की प्रशासनिक जांच के बीच, बैंक प्रबंधक का रात में पीड़ित परिवार के घर पहुंचना ग्रामीणों के आक्रोश का कारण बना. विरोध प्रदर्शन के बाद बैंक अधिकारी को वापस लौटना पड़ा.

विज्ञापन

बड़गड़ से घनश्याम सोनी की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के महुआटीकर गांव के 75 वर्षीय वृद्ध पेंशनधारी रतन लकड़ा की मौत के मामले में प्रशासनिक जांच शुरू होते ही इसे दबाने का खेल भी शुरू हो गया है. मंगलवार की रात को झारखंड ग्रामीण बैंक की बड़गड़ शाखा के प्रबंधक कृष्ण कुमार अपने मैसेंजर के साथ चुपके से पीड़िता (मृतक की पुत्रवधू) के घर पहुंच गए. 

ग्रामीणों ने किया विरोध 

जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को बैंक प्रबंधक के वहां पहुंचने की भनक लगी, भारी संख्या में लोग मृतक रतन लकड़ा के घर पर जुट गए और उनका विरोध शुरू कर दिया. ग्रामीणों को देखकर मैनेजर और उनका कथित मैसेंजर सकपका गए. इस पूरे घटनाक्रम का वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया. वीडियो में भारी विरोध और ग्रामीणों के तीखे सवालों के बाद मैनेजर अपने मैसेंजर के साथ दबे पांव वहां से बाहर निकलते साफ दिखाई दे रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि जब जिला प्रशासन की टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही है, ऐसे में रात के अंधेरे में घर जाना सीधे तौर पर मामले को रफा-दफा करने और गवाहों पर दबाव बनाने का प्रयास है. ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जब वृद्ध जिंदगी और मौत से जूझ रहा था और परिजन कई महीनों से पेंशन चालू कराने के लिए गुहार लगा रहे थे, तब बैंक प्रबंधक ने मानवीय संवेदना नहीं दिखाई और न ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की. अब जब मुख्यमंत्री के संज्ञान के बाद अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिरनी तय मानी जा रही है, तो अपनी गर्दन बचाने के लिए मैनेजर पीड़ित परिवार को मैनेज करने पहुंच रहे हैं. 


क्या है पूरा मामला? 

बीमारी के दौरान समय पर वृद्धावस्था पेंशन की राशि न मिलने के कारण रतन लकड़ा की मौत हो गई थी, जिसके बाद सोमवार को ग्रामीणों ने शव को बैंक के सामने रखकर जोरदार प्रदर्शन किया था. इस मामले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया  'एक्स' के जरिए गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा को तत्काल जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था. मुख्यमंत्री के आदेश पर मंगलवार को ही रंका के अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद परवेज और लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) सत्यदेव कुमार बड़गड़ शाखा पहुंचे थे, जहां मृतक के परिजनों ने बैंक कर्मियों पर दुर्व्यवहार और एक अन्य महिला ने मैसेंजर पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रशासनिक जांच के तुरंत बाद रात में हुए इस नए घटनाक्रम और वीडियो सामने आने के बाद अब बैंक प्रबंधन की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं. 

ये भी पढ़ें: वृद्धा पेंशन पर बैंक की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत; CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई का निर्देश

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: अगले 4 दिनों तक झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश, तेज हवा का येलो अलर्ट

ये भी पढ़ें: हाईवे पर दिनदहाड़े युवतिओं की कार पर हमला, स्कॉर्पियो सवार सनकियों ने पीछा कर तोड़ा शीशा


विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola