Jharkhand Weather: अगले 4 दिनों तक झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश, तेज हवा का येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

झारखंड में मानसून ने फिर से जोर पकड़ा है. अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है. जानें रामगढ़ में कितनी हुई बारिश और कौन सा शहर रहा सबसे गर्म.

विज्ञापन

मनोज कुमार

आपके शहर में

विज्ञापन

Jharkhand Weather News: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. पिछले 48 घंटे से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची मौसम केंद्र ने अगले चार दिनों तक पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास बने निम्न दबाव क्षेत्र तथा उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से झारखंड में बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं. इसका असर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा.

रामगढ़ में सबसे अधिक 96.3 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे में राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में भारी वर्षा हुई. सबसे अधिक 96.3 मिमी बारिश रामगढ़ डीवीसी क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा रांची में 45 मिमी, जमशेदपुर में 40.6 मिमी, बोकारो थर्मल में 75.6 मिमी और पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 42.3 मिमी वर्षा हुई.

डालटनगंज रहा सबसे गर्म, कांके सबसे ठंडा

मंगलवार को राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रांची के कांके में रिकॉर्ड किया गया. रांची शहर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

11 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम केंद्र के अनुसार 8 से 11 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. इस अवधि के लिए पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि 12 और 13 जुलाई से मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं. इस दौरान केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

अब भी सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश

एक जून से सात जुलाई तक झारखंड में 172.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 255.3 मिमी होनी चाहिए थी. यानी राज्य में अब भी करीब 32 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है. सबसे अधिक वर्षा की कमी गोड्डा (-77%) में दर्ज की गई, उसके बाद गढ़वा (-67%), चतरा (-65%) और पाकुड़ (-64%) में भी सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है.

ये भी पढ़ें...

गढ़वा में झामुमो में सियासी घमासान, दीपक प्रताप देव को कारण बताओ नोटिस

औद्योगिक विकास को रफ्तार देने की तैयारी, सरकार ने जारी किए दो ड्राफ्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola