रूस से स्वदेश लौटा गढ़वा के युवक रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर, बीमारी से हुई थी मौत
Published by : Sameer Oraon Updated At : 20 Mar 2025 4:29 PM
जिन्होंने लाया रवि कुमार चौधरी का शव, प्रभात खबर
Garhwa News: गढ़वा के युवक रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर रूस से भारत पहुंच गया है. कुछ दिन पहले उनकी बीमारी के वजह से मौत हो गयी थी. झारखंड सरकार ने शव को वापस लाने में बड़ी भूमिका निभाई.
गढ़वा : गढ़वा के युवक रवि कुमार का शव गुरुवार को उनके गृहनगर पहुंच चुका है. झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की सक्रियता की वजह से ये संभव हुआ. कुछ दिन पहले ही ईस्टा कंपनी में कार्यरत मजदूर की मौत रूस में बीमारी की वजह से हो गयी थी. इसके बाद पिता सच्चिदानंद चौधरी ने विभाग द्वारा संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष में अपने बेटे की मृत्यु को लेकर सूचना दी थी.
पार्थिव शरीर को 19 मार्च को दिल्ली के लिए किया गया रवाना
इसके बाद नियंत्रण कक्ष ने प्रोटेक्टर ऑफ एमिग्रेंट से संपर्क करते हुए भारतीय दूतावास, मास्को के सेकंड सेक्रेटरी से संपर्क स्थापित किया. इसके बाद कंपनी ने पार्थिव शरीर को स्वदेश भेजने की प्रक्रियाओं में तेजी लाई. दूतावास ने भी आवश्यक दस्तावेजीकरण पूरी करके मृतक के शव को एनओसी प्रदान की. मृत युवक रवि कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर फ्लाइट संख्या एसयू 232 द्वारा मास्को से 19 मार्च को ही दिल्ली के लिए रवाना किया गया. 20 मार्च को उनका शव दिल्ली पहुंच गया.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : एक थे आचार्य चाणक्य जिनके अपमान ने कराया नंद वंश का पतन और मौर्य वंश की स्थापना
पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर समेत कई लोगों ने निभाई बड़ी भूमिका
रवि कुमार चौधरी के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने में पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर और गढ़वा के उपायुक्त ने बड़ी भूमिका निभाई थी. इसके अलावा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी और पलामू सांसद का भी महत्वपूर्ण योगदान था. पलामू सांसद बीडी राम ने मृत युवक की मौत को दुखद बताया है और हर संभव मदद की बात भी कही है. मृत युवक की पत्नी को उनके मौत के बारे में कंपनी ने 14 मार्च को ही जानकारी दे दी थी. इसके बाद से उनका परिवार दूतावास और कंपनी द्वारा नियुक्त एजेंट से लगातार संपर्क था. कंपनी ने ही उनके शव को भारत लाने के लिए सारी व्यवस्थाएं की.
Also Read: Sarhul 2025: रांची में धूमधाम से मनेगा सरहुल, निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सरना समितियों ने की ये अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










