शिविर में 15 लोगों को हुई जांच, दो को ऑपरेशन की सलाह

Updated:
विज्ञापन
शिविर में 15 लोगों को हुई जांच, दो को ऑपरेशन की सलाह

शिविर में 15 लोगों को हुई जांच, दो को ऑपरेशन की सलाह

विज्ञापन

गढ़वा. समाज सेवा की भावना के साथ जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की ओर से ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में क्षेत्र के मरीजों की हृदय संबंधी बीमारियों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया. शिविर के दौरान कुल 15 मरीजों की गहन जांच की गयी. जांच के क्रम में एक पुरुष व एक छोटी बच्ची की स्थिति को देखते हुए उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी गयी. वहीं अन्य मरीजों की भी विस्तृत जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया और आवश्यक दवाइयों के सेवन की सलाह दी गयी. शिविर में पहुंचे मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल रहा है. बताया गया कि पिछले कई वर्षों से प्रत्येक महीने के तीसरे रविवार को गढ़वा निवासी व गाजियाबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल में कार्यरत प्रसिद्ध हृदय रोग सर्जन डॉ विकास केशरी और जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. मौके पर विनोद कमलापुरी, एमपी केसरी, नंदकुमार गुप्ता, मनोज केसरी, अजय केसरी, सृजन आनंद, श्रेया आनंद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola