मोतियाबिंद के 60 मरीजों का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन
मोतियाबिंद के 60 मरीजों का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन

मोतियाबिंद के 60 मरीजों का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन

विज्ञापन

गढ़वा. शहर के चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में बुधवार को जिला अंधापन नियंत्रण समिति व राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 60 जरूरतमंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया. शिविर के दौरान सभी मरीजों की सर्जरी अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से की गयी. ऑपरेशन से पूर्व प्रत्येक मरीज की विस्तृत जांच की गयी, ताकि सर्जरी पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी हो सके. मरीजों को ऑपरेशन के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां, लेंस तथा अन्य चिकित्सीय सुविधाएं भी नेत्रालय की ओर से पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करायी गयीं. नेत्रालय के संस्थापक नेत्र चिकित्सक सुशील कुमार ने बताया कि मार्च माह से अब तक कुल 3266 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है. अस्पताल की प्रबंध निदेशक पायल गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मोतियाबिंद मरीजों की नि:शुल्क जांच की जाती है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola