गढ़वा के पांच युवक गये सिक्किम

Updated at : 23 Feb 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा के पांच युवक गये सिक्किम

गढ़वा के पांच युवक गये सिक्किम

विज्ञापन

रंका. नेहरू युवा केंद्र नामची, (माई भारत) तथा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में सिक्किम राज्य के नाम्ची जिला में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं. इसमें गढ़वा जिले के नेहरू युवा केंद्र के पांच युवा प्रतिभागी शामिल हैं. इसमें रंका प्रखंड से मोहित कुमार चौधरी व सोनू कुमार मधेशिया, धुरकी से सुषमा कुमारी, डंडई से वंदना कुमारी एवं चिनियां से सुशीला कुमारी शामिल हैं. नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के अकाउंटेंट चार्ल्स बोदरा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम में युवाओं को आपसी संवाद, अपने क्षेत्र के अनुभव आदान-प्रदान और सांस्कृतिक समृद्धि को समझने का बेहतरीन अवसर मिलता है. विभिन्न राज्यों के युवा जब एक-दूसरे से जुड़ते हैं, तो उनके विचारों का विस्तार होता है और वे नवराष्ट्र निर्माण में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं. वहीं एक दूसरे की परंपराओं को जानने का मौका मिलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola