नोरा फतेही ने विवादित गाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इससे कोई लेना-देना नहीं

Updated:
विज्ञापन

नोरा फतेही का गाना विवादित गाना सरके तेरी चुनर सरके

Nora Fatehi Song Controversy: नोरा फतेही का विवादित गाना ‘सरके तेरी चुनर सरके’ को लेकर विवाद और बड़ा हो गया है. अश्लीलता के आरोपों के बीच गाने का हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया गया है. पहले गाने के राइटर ने इस सॉन्ग से अपना नाता तोड़ा तो अब खुद नोरा फतेही ने भी सफाई देते हुए कहा कि उनका इस विवादित वर्जन से कोई लेना देना नहीं है. जानिए क्या है पूरा मामला और नोरा ने क्या कुछ कहा है?

विज्ञापन

Nora Fatehi Song Controversy: सोशल मीडिया पर कब क्या ट्रेंड बन जाए और कब विवाद खड़ा हो जाए, कहना मुश्किल है. इन दिनों एक गाना ऐसा ही सुर्खियों में है, जिसने रिलीज होते ही तारीफ से ज्यादा विवाद बटोर लिया है. वायरल गाना सरके तेरी चुनर सरके इन दिनों जबरदस्त विवाद में फंसा हुआ है. फिल्म KD: The Devil से जुड़े इस गाने में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त डांसर व एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ नजर आते हैं. गाने के बोल और विजुअल्स को लेकर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है. यूजर्स का कहना है कि इसमें अश्लीलता अधिक दिखाई गई है, जो सही नहीं है. अब नोरा ने खुद सामने आकर इस मामले में अपनी बात रखी है. उन्होंने खुद को इस कॉन्ट्रोवर्सी से अलग बताया है.

विज्ञापन

विवादों में घिरीं नोरा फतेही

दरअसल, यह गाना 14 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज किया गया. रिलीज के साथ ही सॉन्ग विवादों से घिर गया. गाने के बोल और विजुअल्स को लेकर शिकायतें भी दर्ज की गईं.  लगातार बढ़ते दबाव के बाद आखिरकार इस गाने के हिंदी वर्जन को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया. मामला तब और पेचीदा हो गया, जब गाने के क्रेडिट्स को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया. गीतकार राकीब आलम ने कहा कि उन्हें गलत तरीके से क्रेडिट दिया गया और विवादित लाइनों से उनका कोई लेना-देना नहीं है.

नोरा फतेही ने दी सफाई

अब इस पूरे मामले को बढ़ता देख नोरा फतेही ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखी है. उन्होंने साफ कहा कि उनका इस हिंदी वर्जन से कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने पहले ही इस पर आपत्ति जताई थी और खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया था. नोरा ने यह भी कहा कि वह नहीं चाहतीं कि कोई यह समझे कि वह इस तरह के कंटेंट को सपोर्ट करती हैं. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि गाने को शेयर न करें, क्योंकि इससे उसे और प्लेटफॉर्म मिल रहा है. उन्होंने यह भी साफ किया कि इस गाने पर न तो उन्होंने परफॉर्म किया और न ही अपनी इमेज इस्तेमाल करने की अनुमति दी है.

इंडस्ट्री में गरमाया मुद्दा

इस विवाद ने म्यूजिक इंडस्ट्री में भी भूचाल ला दिया. सिंगर अरमान मलिक और कंगना रनौत जैसे सितारों ने भी इस गाने को लेकर अपनी राय रखी है. जहां अरमान मलिक ने गाने को निराशाजनक बताया, वहीं कंगना रनौत ने फिल्मों और गानों में बढ़ती अश्लीलता पर सवाल उठाए.

यह भी पढे़ं: कौन है नोरा और संजय दत्त के विवादित गाने का राइटर? लगे हैं अश्लीलता के आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola