जमीन विवाद में मारपीट, 26 पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, 26 पर प्राथमिकी दर्ज

जमीन विवाद में मारपीट, 26 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

केतार. थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और लूटपाट का गंभीर मामला सामने आया है. इस संबंध में ताली निवासी पीड़ित भरदुल साह ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. दिये गये आवेदन भरदुल साह ने बताया 26 नामजद व अन्य अज्ञात लोगों पर जबरन उसके घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है गए. आरोप है कि हमलावरों ने उनकी बड़ी मां रुक्मणी देवी के साथ मारपीट की. पीड़ित के अनुसार, विवादित जमीन पर पहले से ही अंचलाधिकारी के आदेश से रोक लगी हुई है, बावजूद इसके विपक्षी पक्ष द्वारा दबंगई दिखाते हुए जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया. विरोध करने पर सभी आरोपियों ने मिलकर पीड़ित, उनके भाई गांधू साह और परिजनों पर भी हमला किया. आवेदन में यह भी उल्लेख है कि मारपीट के दौरान पत्थर और लाठी से हमला किया गया, जिससे पीड़ित की आंख में गंभीर चोट आयी. साथ ही आरोपियों पर लूटपाट का भी आरोप लगाया गया है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस संबंध में थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा आवेदन दिया गया है. आवेदन के आधार पर 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत मामले की जांच कर नियमसंगत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola