अंधविश्वास को लेकर मारपीट,पांच घायल

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
अंधविश्वास को लेकर मारपीट,पांच घायल

गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में अंधविश्वास को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित पांच लोग घायल हो गये

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में अंधविश्वास को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित पांच लोग घायल हो गये.घायलों में मोहम्मद अंसारी और उसका पुत्र इश्तियाक अंसारी अजरुद्दीन अंसारी जसीम अंसारी एवं इश्तियाक अंसारी की पत्नी अफसाना बीबी का नाम शामिल है. मंगलवार की शाम सभी को घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया है. शाह मोहम्मद अंसारी का आरोप है कि हसमत अंसारी अजमत अंसारी मकसूद अंसारी कोनौन अंसारी अयूब अंसारी अफरोज अंसारी हसनैन अंसारी आदि एकजुट होकर उसके घर पर डायन भूत का आरोप लगाते हुए उन सभी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. आरोप है कि आरोपी मारपीट करने के बाद घायलों को अस्पताल भी नहीं आने दे रहे थे. परिजनों ने 112 पर फोन लगाकर पुलिस को इस बात की जानकारी दी. इसके बाद घायलों को अस्पताल लाया गया. दूसरे पक्ष के घायलों को भी सदर अस्पताल लाया गया है.

संदेहास्पद स्थिति में स्थिति में हुई थी प्रिया की मौत ,आरोपी पति गिरफ्तार

मझिआंव. प्रिया कुमारी के संदेहास्पद मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने प्रिया की मौत के मामले में उसके पति संजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. जबकि अन्य आरोपी फरार हैं. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही हैं .पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि प्रिया के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है. प्रिया का पति संजीव कुमार सिंह एसएसबी का जवान हैं .प्रिया और संजीव की शादी 24 अप्रैल 2024 को हुई थी . प्रिया पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानी गांव की रहने वाली थी, रविवार की रात उसके ससुरालवाले इलाज के लिए गढ़वा के परमेश्वरी मेडिकल में लेकर आया थे,जहां उसकी मौत हो गयी, उसके बाद ससुराल वाले फरार हो गये. उसके ससुरालवाले

मझिआंव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित मझीआंव खुर्द गांव के रहने वाले हैं .इस मामले में प्रिया के पति संजीव कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, भैसूर पंकज सिंह, ननद दीपू कुमारी एव�� उसके पति, ससुर सुदामा सिंह, चाचा विनय सिंह सहित एक अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया हैं .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola