पिता ने बेटी व नाती की हत्या कर दफनाया, पुलिस ने खुदाई कर निकाला शव

पिता ने बेटी व नाती की हत्या कर दफनाया, पुलिस ने खुदाई कर निकाला शव
प्रतिनिधि, मेराल मेराल के औरैया गांव निवासी अनिल चौधरी ने अपनी पुत्री राधिका कुमारी (18 वर्ष) व उसके नवजात शिशु की हत्या कर दोनों के शव को दफना दिया. पुलिस ने अनिल चौधरी की शिनाख्त पर पुलिस ने गांव के फुलवरिया नदी स्थित हारनदुबे पहाड़ के पास जमीन की खुदाई कर सोमवार को दोनों के शव को बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, राधिका एक वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग में पड़कर अपने रिश्तेदार रकसाहा गांव निवासी रूपन चौधरी के साथ रह रही थी. दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन उसने गढ़वा सदर अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था. बच्चे के जन्म के बाद पिता के बुलाने पर वह औरैया गांव लौट आयी थी. आरोप है कि पिता सहित अन्य परिजनों ने उसकी और उसके नवजात शिशु की हत्या कर दोनों के शव को छिपा दिया. घटना की गुप्त सूचना मिलने पर मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत ने तत्परता से कार्रवाई की और आरोपी पिता को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पिता के बयान पर शव की बरामदगी हुई. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




