किसानों को उन्नत बीज से मिलेगी बेहतर पैदावार : श्रद्धा देवी

Updated:
विज्ञापन
किसानों को उन्नत बीज से मिलेगी बेहतर पैदावार : श्रद्धा देवी

50 किसानों के बीच किया गया मक्का बीज का वितरण

विज्ञापन

50 किसानों के बीच किया गया मक्का बीज का वितरण भंडरिया. भंडरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मदगडी पंचायत के 50 किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया गया. बीज का वितरण सांसद प्रतिनिधि कुंवर सिंह, उपप्रमुख श्रद्धा देवी, कृषि पदाधिकारी मोजेश किस्पोट्टा व एटीएम शशिकांत शर्मा ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर उपप्रमुख श्रद्धा देवी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्नत किस्म के बीज किसानों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन हो सके. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे कृषि विभाग द्वारा दिये जा रहे बीज और तकनीकी सलाह का सही तरीके से उपयोग करें, जिससे अच्छी पैदावार के साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सके. उन्होंने कहा कि खेती में नयी तकनीक अपनाने से उत्पादन में बढ़ोतरी होती है और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलता है. कृषि विभाग भी समय-समय पर किसानों को प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रहा है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों को मक्का बीज वितरण किया गया और खेती से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गयी. इस मौके पर कई किसान एवं स्थानीय लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola