बलिगढ़ में हाथियों का उत्पात, दो घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
बलिगढ़ में हाथियों का उत्पात, दो घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद

रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत अंतर्गत बनरटोली गांव में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि हाथियों के झुंड से बिछड़े एक हाथी ने उत्पात मचाया.

विज्ञापन

रमकंडा. रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत अंतर्गत बनरटोली गांव में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि हाथियों के झुंड से बिछड़े एक हाथी ने उत्पात मचाया. हाथी ने गांव में प्रवेश कर दो घरों को क्षति पहुंचाई और अनाज को चट कर डाला. ग्रामीणों ने बताया कि जल्सन भुइयां के घर में रखे पांच बोरा महुआ, दो बोरा मटर, एक बोरा अरहर और चावल को हाथी ने खा लिया. इस दौरान घर की दीवार भी गिर गयी, जिससे घर के अंदर सो रहे जल्सन भुइयां बाल-बाल बच गये. वहीं, श्रवण भुइयां के घर को भी नुकसान पहुंचाते हुए हाथी ने पांच क्विंटल महुआ, दो बोरा जौ और एक बोरा चावल बर्बाद कर दिया.घटना की सूचना पर वन समिति अध्यक्ष दिनेश यादव और सदस्य सुकन भुइयां मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया. ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से तत्काल मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी शीघ्र सहायता नहीं मिली, तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

पिकअप की टक्कर में युवक गंभीर

रमकंडा. मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे रमकंडा-भंडरिया मुख्य मार्ग पर तिलैयाटाड़ के समीप एक पिकअप वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र के मंजरी गांव निवासी जीतन सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, जीतन सिंह भंडरिया से अपने घर लौट रहे थे, तभी सब्जी खाली कर अंबिकापुर लौट रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रमकंडा स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है.घटना की सूचना मिलते ही रमकंडा और भंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची. चूंकि दुर्घटना स्थल भंडरिया थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए वहां की पुलिस ने संबंधित पिकअप वाहन को जब्त कर थाने ले गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola