हाथी का कहर: कई घर क्षतिग्रस्त, अनाज खाया, लोगों में दहशत
विज्ञापन

डंडई प्रखंड के तसरार पंचायत अंतर्गत सिकरिया, चकरी और मेराल प्रखंड के बानाजांघ गांव में बीती रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया.
विज्ञापन
गढ़वा. डंडई प्रखंड के तसरार पंचायत अंतर्गत सिकरिया, चकरी और मेराल प्रखंड के बानाजांघ गांव में बीती रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. रात लगभग 10 बजे हाथी सिकरिया गांव पहुंचा और वहां धर्मेंद्र राम के घर को तोड़कर उसमें रखा चावल और अरहर खा गया. इसके बाद उसने प्रभु राम के घर को निशाना बनाया. उस समय प्रभु राम घर में सोए हुए थे, लेकिन जैसे ही हाथी ने पिछली दीवार तोड़ी, वे सामने के दरवाजे से किसी तरह भागकर अपनी जान बचा पाए. गांव के अन्य लोग भी शोर मचाने और टीना बजाने लगे, जिससे हाथी वहां से भाग गया. भागते हुए हाथी बानाजांघ गांव पहुंचा, जहां उसने भागीरथी सिंह के घर को भी नुकसान पहुंचाया. वहां से खदेड़े जाने के बाद वह चकरीडोरी गांव पहुंचा, जहां एक व्यक्ति को खाट सहित पलट दिया. सौभाग्यवश वह व्यक्ति भाग कर बच निकला. इसी गांव में गोला कोरवा के घर की दीवार भी हाथी ने तोड़ डाली. घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है. लोग रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं और अपने मवेशियों को खुले में छोड़ रहे हैं, ताकि किसी भी ओर से हाथी के आने पर समय रहते चेतावनी मिल सके. इस दौरान गांवों में मोबाइल के माध्यम से एक-दूसरे को सतर्क रहने के संदेश भेजे जा रहे हैं. मौके पर पहुंचे वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड श्रीकांत कुमार ने प्रभावित ग्रामीणों से आवेदन लेकर मुआवजा प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










