ePaper

2026 तक हर घर में पहुंचेगी बिजली : डीसी

Updated at : 18 Oct 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
2026 तक हर घर में पहुंचेगी बिजली : डीसी

हर घर रोशन, हर गांव प्रगतिशील लक्ष्य को लेकर उपायुक्त ने ग्रामीणों से किया संवाद

विज्ञापन

हर घर रोशन, हर गांव प्रगतिशील लक्ष्य को लेकर उपायुक्त ने ग्रामीणों से किया संवाद प्रतिनिधि, गढ़वा हर घर रोशन, हर गांव प्रगतिशील के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन ने ठोस पहल शुरू की है. शनिवार को उपायुक्त दिनेश यादव भंडरिया प्रखंड के बिजका पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने बिजली की समस्या प्रमुखता से उठायी. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के कई टोले अब तक बिजली सुविधा से वंचित हैं. उपायुक्त ने ग्रामीणों की बातें गंभीरता से सुनीं और कहा कि जिन गांवों में अभी तक विद्युतीकरण कार्य पूरा नहीं हुआ है, वहां तेजी से कार्य कराया जा रहा है. उन्होंने आश्वस्त किया कि भंडरिया प्रखंड के बिजका पंचायत सहित सभी गांवों में 15 अगस्त 2026 तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी. उपायुक्त ने बताया कि सभी वंचित टोलों और गांवों का सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है तथा चरणबद्ध तरीके से विद्युतीकरण कार्य प्रगति पर है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाये और ग्रामीणों को समय-समय पर प्रगति की जानकारी दी जाये. 56 वर्षों बाद जलेगी बिजका में बिजली की रोशनी उपायुक्त दिनेश यादव ने ग्रामीणों के घरों का भी दौरा किया और उनसे सीधा संवाद किया. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 56 वर्षों से यहां बिजली नहीं है. पहले कभी तार लगाये गये थे, लेकिन कनेक्शन चालू नहीं हुआ. इस पर उपायुक्त ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलंब कार्य आरंभ कर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाये. कार्यपालक अभियंता, विद्युत कार्य प्रमंडल गढ़वा ने बताया कि बिजका गांव के विद्युतीकरण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जायेगा. योजना के तहत 29 किलोमीटर 11,000 वोल्ट की लाइन, 22 किलोमीटर एलटी केबलिंग, 16 ट्रांसफार्मर स्थापित किये जायेंगे और 735 घरों में मीटरयुक्त मुफ्त बिजली कनेक्शन दिये जायेंगे. पेयजल और राशन व्यवस्था पर भी सख्ती संवाद के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्याओं की भी शिकायत की. उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत बने कई जलमीनार खराब पड़े हैं. उपायुक्त ने संबंधित अभियंताओं को सभी खराब जलमीनारों की तुरंत मरम्मत कर निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने जंगी सिंह पीडीएस विक्रेता की राशन दुकान का भी निरीक्षण किया, जहां नेटवर्क समस्या और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन की कमी पायी गयी. उन्होंने बीडीओ और आपूर्ति पदाधिकारी भंडरिया को निर्देश दिया कि पीडीएस दुकानों की नियमित जांच करें और किसी भी स्थिति में लाभुकों को राशन से वंचित न किया जाये. योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचेउपायुक्त ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे पेयजल, राशन, आवास, स्वास्थ्य व शिक्षा का भी स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक समयबद्ध रूप से पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सक्रिय सहयोग करें और विकास कार्यों में भागीदारी निभायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola